जुरहरा .कामां .नगर .बयाना .नदबई .वैर:गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा में 11 हजार महिलाएं

नदबई| गायत्री परिवार की ओर से 251 कुंडीय यज्ञ के उपलक्ष्य में बुधवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 200 से ज्यादा गांवों से आई करीब 11 हजार महिलाओं ने शिरकत की। करीब ढाई किलोमीटर का रास्ता पीले वस्त्र पहन कलश धारण किए महिलाओं से अट गया। मुख्य बाजार में 100 से ज्यादा स्थानों पर लोगों ने करीब 25 क्विंटल फूल बरसा कर स्वागत किया। रेलवे फाटक समीप दो जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई यात्रा दो स्थानों नगर रोड स्थित निजी विद्यालय के समीप व कुम्हेर रोड स्थित निजी मैरिज होम के समीप से प्रारंभ हुई। नगर रोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा व विधायक निजी सचिव सत्येन्द्र सिंह गुड्डू व कुम्हेर रोड पर उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह फौजदार व दौलत फौजदार ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए कलश यात्रा का शुभारंभ किया। फोटो व कंटेंटे : मनोज बौहरा (रेट प्रति किलोग्राम में। )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *