अमृतसर| थाना लोपोके की पुलिस ने पैरों में जूती डालकर गुरुद्वारा साहिब में आने और गाली-गलौच करने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निका ककड़ निवासी मसा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में दविंदर सिंह निवासी मंझ ने बताया कि वह 12 साल से गांव निका ककड़ में बतौर पाठी सिंह गुरुद्वारा साहिब में सेवा निभा रहा है। करीब 2 महीने पहले गुरुद्वारा साहिब के पास आरोपी ने घर लिया। स्पीकर पर नितनेम करने पर आरोपी उसे बार बंद करने के लिए कहता था। 19 दिसंबर को आरोपी गुरुद्वारा साहिब में जूता पहनकर आ गया और गाली-गलौच करने लग गए।


