धालभूमगढ़| बुधवार को जुनबनी पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी को लिखित ज्ञापन देकर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। ज्ञापन में जर्जर मुख्य सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त जिला परिषद रोड, भारत सेवाश्रम हरिनधुकड़ी होते हुए विश्वजीत दास गुप्ता के घर तक लगभग 2 किमी सड़क, रघुनाथडीह दिल्ली गेट चौक से लेकर बगुला नदी किनारे तक लगभग 4 किमी सड़क। डोभा फाटक से लेकर जुनबनी गांव तक लगभग 5 किमी सड़क, महतो पाड़ा मुख्य सड़क से लेकर गलोक मुंडा के घर तक लगभग 2 किमी सड़क, रघुनाथडीह जेल से होते हुए एनएच 18 सड़क तक लगभग 4 किमी सड़क, जयरामडीह एनएच 18 सड़क से लेकर सुपाई हेम्ब्रम के घर तक लगभग 2 किमी सड़क, हरिनधुकड़ी साहेब पूर्ति के घर से भटाईजोड़ पुलिया तक लगभग 1 किमी सड़क मरम्मत की मांग की गई है। साथ ही हरिनधुकड़ी हरि मंदिर चौक परिसर में एक हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान साहेब पूर्ति भी उपस्थित थे।


