भास्कर न्यूज | टोंक सैंट सोल्जर गर्ल्स सी.सै. स्कूल में शनिवार को दैनिक भास्कर की जूनियर एडिटर का वितरण किया गया। दैनिक भास्कर द्वारा स्कूली बच्चों के समग्र विकास के लिए पुस्तक ज्ञान के साथ व्यवहारिक और समसामयिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रिंसिपल मंजू माथुर ने कहा कि दैनिक भास्कर अखबार ने बच्चों के लिए एक दिन का एडिटर बनने के लिए उसका प्रतिरूप जूनियर एडिटर निकाला है। आज दैनिक भास्कर देश का नंबर 1 अखबार बन गया है। व्याख्याता हेमराज सेन, व्याख्याता हितेंद्र जैन, व्याख्याता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि भास्कर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बौद्धिक विकास एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। भास्कर द्वारा मंडे पॉजिटिव और भास्कर खास जैसे खबरों के कॉलम की तारीफ करते हुए महत्व के बारे में बताया। दैनिक भास्कर की जूनियर एडिटर-8 प्रतियोगिता की एक्टिविटी शीट वितरित की गई। दैनिक भास्कर के एसएमडी जिला प्रभारी ने कहा कि एडिटिंग, रिपोर्टिंग और सबसे बड़े न्यूज पेपर मेकिंग कॉम्पिटिशन जूनियर एडिटर-8 के बारे में बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों डिजाइनिंग, क्रिएटिव राइटिंग का अनुभव देगी और उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी। विजेताओं को इस साल भी राष्ट्रपति भवन में पुरस्कृत कराने का प्रयास किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।


