जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत:ओमान को 17-0 से हराया; दिलराज ने 4 गोल, मनमीत-अर्शदीप की हैट्रिक

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में शनिवार को ओमान को 17-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच मदुरै (चेन्नई) में खेला गया। इस जीत के बाद भारत का कुल गोल अंतर +24 हो गया। टीम ने इससे पहले चिली को 7-0 से हराया था। इस मुकाबले में दिलराज सिंह ने चार गोल दागते हुए टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मनमीत सिंह और अर्शदीप सिंह ने हैट्रिक जमाई, जबकि अजीत यादव ने दो गोल किए। पहला हाफ: भारत ने 5 गोल किए
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने दबदबा बनाया। तीसरे मिनट में अर्शदीप सिंह ने काउंटर अटैक को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर में भारत को पाँच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन ओमान के गोलकीपर अहमद अल नबी ने इन्हें बचाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मनमीत सिंह ने 17वें और 26वें मिनट में दो गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। 29वें मिनट में अनमोल एक्का ने 11वें पेनल्टी कॉर्नर को ड्रैग-फ्लिक से गोल में बदला। हाफ टाइम से ठीक पहले दिलराज सिंह ने टीम का पाँचवां गोल दागा। दूसरा हाफ: 12 गोल, मिले 7 पेनल्ट कॉर्नर में से चार को गोल में तब्दील किया
दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 12 गोल किए। टीम को इस दौरान सात पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से चार को गोल में बदला गया।
तीसरे क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनट में लगातार चार गोल हुए। मनमीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि दिलराज और अर्शदीप ने दो-दो और गोल जोड़े। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 12-0 से आगे था। चौथे क्वार्टर में भी भारतीय आक्रमण जारी रहा और टीम ने पाँच और गोल दागते हुए मुकाबला 17-0 से अपने नाम किया। ____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB के पूर्व-कप्तान ने पाकिस्तानी लीग के लिए IPL छोड़ा:डु-प्लेसिस ने मिनी ऑक्शन से नाम वापस लिया, कहा- नया चैलेंज लेना चाहता हूं RCB के कप्तान रहे साउथ अफ्रीकी प्लेयर फाफ डु-प्लेसिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन से किनारा कर दिया है। उन्होंने शनिवार को पोस्ट के जरिए बताया कि वह 16 दिसंबर को अबुधाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *