महादेव गुरुकुल प्रबंध समिति बाड़मेर की ओर से जिला मुख्यालय के महावीर टाउन हॉल में घूमंतु हॉस्टल का वार्षिकोत्सव प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके बाद राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष है, हमारे कार्यकर्ता पूरे देश में जुबान फिसलने अंगुलियां पर गिनना पड़ेगा लेकिन उन्होंने जानबुझकर अध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंचे, जो परंपरा रही है उनको तोड़ने का काम किया है। वो निदंनीय है। मंत्री ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष के साथियों को डिटॉल जैसी चीज से मुंह मेंं कुल्ला करे फिर विचार करना चाहिए, फिर उनको शब्द निकालना चाहिए। वहीं प्रतिपक्ष नेता और प्रदेशाध्यक्ष ऊपर नंबर बढ़ाने के लिए पवित्र मंदिर विधानसभा में सर्कस रूपी कृत्य कर रहे है। उनको बंद कमरे में विचार करके इसको बंद करना चाहिए। प्रदेश की जनता की चिंता करनी चाहिए। प्रोग्राम के अध्यक्ष मूलाराम पाबड़ा, मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्ण कुमार (KK) विश्नोई, विशिष्टि अतिथि बहादुर सिंह बामड़ला, मुख्य वक्ता राजस्थान RSS के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम रहें। प्रोग्राम में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला अध्यक्ष अंनराम विश्नोई, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, दीपक कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। घूमंतुओ को आजादी के 75 साल तक हंकों से वंचित रखने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसकी तो चर्चा न तो करें तो उतना ही बढ़िया है। पूर्ववर्ती सरकारों की जिम्मेदारी बनती थी। जिन विषयों की अभी तक चिंता नहीं की गई है। उन सभी विषयों को जमीन पर कैसे उतारे, हमारी सरकार केवल चिंता नहीं, बातें नहीं, जमीन पर कैसे उतारा जाए इन पर कार्य तेजी से हो रहा है। मंत्री ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश का समय बर्बाद किया है। उन्होंने केवल वोटों की फसल काटने का काम किया है। मंत्री विस्तार को टालते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का काम मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल को टालते हुए मंत्री ने कहा कि यह ऐसा विषय है जिसकी चिंता भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता नहीं करता है। यह हमारे शीर्ष नेतृत्व के प्रदेश और राष्ट्र के नेतृत्व करने वालों का विषय होता है। जब तक कोई कार्यकर्ता के दायित्व, बदलाव या विस्तार वह सब उनका काम होता है। जिसको काम दिया गया है उसकी उनको चिंता करनी होती है। मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के साथियों का चरित्र है वो सामने देख सकते है। हर उस विषय का आज से डेढ़ साल पहले चुनाव के दरम्यान बीजेपी का कार्यकर्ता बूथ-बूथ तक नहीं सहेगा राजस्थान के माध्यम से रथ चलाकर उन सभी बिंदुओं को उलट-उलट कर हमारे ऊपर आरोप लगाते है। उनका विचार करना चाहिए। यह विषय उनके नहीं है। पूर्ववर्ती सरकार को युवाओं और गरीबों की चिंता करनी चाहिए थी। उन बिंदुओं पर चिंता नहीं करके आज सब उन विषयों की चिंता कर रहे है। मुंह में कुल्ला करके मुंह से शब्द निकालने चाहिए मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि उनको बहुत अच्छी तरीके से डिटोल जैसी चीज से मुंह में कुल्ला करके फिर विचार करना चाहिए। फिर उनको शब्द निकालना चाहिए। उनको ऐसी बातें शोभा भी नहीं देती है। हमसे और बीजेपी के कार्यकर्ता से विकास की चर्चा करें। पर्यावरण प्रदूषित होने को विपक्ष को बताया जिम्मेदार पर्यावरण को लेकर पूछे सवाल पर मंत्री ने कहा कि जमीन पर जो समस्याएं है। जो-जो मेरे सवाल पूछोंगे मुझे विपक्ष के साथियों को याद करना पड़ेगा। उनको उस समय चिंता करनी चाहिए थी कि व्यापारी के व्यापार को कैसे आगे बढ़ाए। किसान की जमीन का भी कैसे संरक्षण किया जाए। यह सारे प्रावधान उनको देने चाहिए थे। लेकिन हमारे विपक्ष साथी नहीं कर पाए लेकिन हम आने वाले समय में पॉल्शुशन कंट्रोल बोर्ड गंभीरता से हर जगह काम भी कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण पाली में बहुत बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों को बंद किया गया है। हम कोई भी विषय पर बात नहीं करेंगे सदैव जमीन पर कैसे उतारने का भी हमारा प्रयास रहता है। विधानसभा पवित्र मंदिर में सर्कस रूपी कृत्य करके पीछे केवल नंबर बढ़ाना प्रतिपक्ष नेता के बयान पर मंत्री ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता का बड़ा सम्मान करता हूं। गिलास आधी खाली है उनको उनकी तरफ ही देखना है। वो जिस दायित्व को निभा रहे है वो अगर भरे हुए गिलास को देखेंगे तो शायद उनकी ऊपर जो क्रेडिट रिपोर्ट यह जो सीआर के चक्कर में विधानसभा के अंदर पवित्र मंदिर को एक सर्कस रूपी कृत्य करके ऊपर से नंबर बढ़ाने के चक्कर में कृत्य कर रहे है। मेरा सुझाव है कि ऐसा कार्य जूली जी और डोटासरा जी को अंदर बंद कमरें के अंदर बैठकर कुछ निष्कर्ष निकालने चाहिए। ताकि ऊपरी नंबर-नंबर का खेल बंद हो। प्रदेश की जनता की चिंता करनी चाहिए। बजट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर हवा हुल्ला करके विपक्ष का दायित्व था वो नहीं निभा करके यह उल्ल-झुल्लू बातों को के घिरे हुए है। मुझे नहीं लगता है यह लोग अच्छी राजनीति कर रहे है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जानबझुकर अध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंचे, परंपरा को तोड़ने का काम किया गोविंद डोटासरा के मर्यादित हूं के बयान पर मंत्री ने कहा गोविंद सिंह डोटासरा विपक्ष पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष है। अतिसम्मानीय है। उन्होंने जो अभी परिचय नहीं दिया है पूरे प्रदेश की जनता ने उनको अच्छी तरीके से देखा है। एक डेकोरम होता है उस पद का और पद की मर्यादा होती है। वाणी पर संयम होता है। बीजेपी के सभी कार्यकर्ता पश्चिमी से लेकर पूर्व, उतर से लेकर दक्षिण तक, चाहे हमारे बूथ का कार्यकर्ता है अंगुलियों पर गिनना पड़ेगा कभी जुबान फिसलने का उदाहरण। यह जुबान फिसलने का नहीं जान बुझकर अध्यक्ष की कुर्सी और जो परंपरा रही है उनको तोड़ने का काम किया है यह बड़ा निदंनीय है।


