जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर सरपंच ने किया रेप, गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर वॉट्सऐप पर शेयर करने वाले साथी की तलाश

बाड़मेर के गुढ़ामालानी में एक सरपंच ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि सरपंच अपने एक साथी के साथ पीड़िता के घर गाय खरीदने पहुंचा और वहां महिला को अकेला देख उसे जूस पिलाया, फिर दरिंदगी की। वीडियो और फोटो भी लिए, जो एक साल बाद वॉट्सऐप पर पीड़िता को भेजे गए। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद रविवार को सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी आरोपी की तलाश की जा रही है। दरअसल, मामला गुढ़ामालानी के धोरीमन्ना थाने का है। थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि पीड़िता ने जनवरी, 2025 में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि गाय खरीदने के लिए सरपंच खेराजराम उर्फ खंगाराराम और उसका एक अन्य सहयोगी उसके घर आए। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। सरपंच ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं उसके सहयोगी ने अश्लील वीडियो बनाए। आरोपियों ने एक साल बाद वॉट्सऐप पर भेजे वीडियो
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि करीब एक साल बाद वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेजे गए, जिसके बाद उसे उसके साथ दरिंदगी होने की जानकारी मिली। महिला की रिपोर्ट पर दर्ज कर मामले की जांच गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका को दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। साथ ही बयान दर्ज किए। गुड़ामालानी थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी सरपंच खेराजराम (70) पुत्र अन्नाराम निवासी खरड़ हाल सरपंच खरड़ पुलिस थाना धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस वीडियो बनाने वाले आरोपी की भी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *