जेईई-एडवांस में नहीं बदल सकेंगे कैटेगिरी:जेईई मेन में भरी कैटेगिरी ही रहेगी मान्य,विशेष कोटा एडमिशन के लिए भी एडंवास क्वालीफाई जरूरी

देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस को लेकर इस बार कई महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण सामने आए हैं। परीक्षा आयोजन संस्थान आईआईटी-रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट पर 94 फ्रिक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चंस जारी किए हैं। इनमें पात्रता, टाई-ब्रेकिंग नियम, कैटेगरी और अतिरिक्त विषय से जुड़े अहम बिंदु साफ किए गए हैं। स्टूडेंटस को खासतौर पर एडिशनल सब्जेक्ट और कैटेगरी से जुड़े नियमों को ध्यान से समझना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती से पात्रता संकट में आ सकती है। आईआईटी रुड़की की ओर से जारी एफएक्यू में यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी जेईई एडवांस में पात्रता नियमों को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को विषय चयन और कैटेगरी घोषणा में पूरी सावधानी बरतनी होगी, ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ये स्टूडेंट्स नहीं होंगे पात्र
एडिशनल सब्जेक्ट के लिए जो शर्तें जारी की गई है। उसके अनुसार किसी स्टूडेंट ने साल 2025 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं पास की है। 2026 में उसी बोर्ड से केवल मैथ्स विषय पास करता है तो वह जेईई-एडवांस 2026 के लिए पात्र नहीं होगा। अगर स्टूडेंट ने वर्ष 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों विषयों की परीक्षा पास करता है तो वह परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माना जाएगा। वहीं जेईई मेन में जो कैटेगरी स्टूडेंट ने घोषित की है, उसे जेईई एडवांस में बदला नहीं जा सकता। जेईई एडवांस क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा
अगर किसी स्टूडेंट ने जेईई-मैन में गलती से ईडब्ल्यूएस कैटेगरी चुन ली, लेकिन उसके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र नहीं है तो वह उसी कैटेगरी से एडवांस के लिए पात्र नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थियों को जनरल कैटेगरी की कटआफ पूरी करनी होगी। स्पोर्ट्स एक्सीलेंस और फाइन आर्ट एंड कल्चर एक्सीलेंस कोटा को लेकर भी अहम जानकारी दी गई है। इन विशेष कोटा के तहत एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थियों को भी जेईई एडवांस क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। केवल प्रतिभा के आधार पर सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *