जेईई-मेन अभ्यर्थी एक दिसंबर से कर सकेंगे करेक्शन:परीक्षा डेट में नहीं होगा कोई बदलाव, करेक्शन का एक ही मौका मिलेगा

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की समय सीमा गुरुवार को खत्म हो गई है। अब ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन के लिए प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। करेक्शन का यह एक ही मौका स्टूडेंट्स के पास होगा। करेक्शन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद जेईई-मेन के लिए डेट और परीक्षा-शहर आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एनटीए की ओर से यह स्पष्ट किया है कि अगर जेईई-मेन की आवंटित-तारीख किसी राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय परीक्षा से टकराती है तो विद्यार्थी को आवंटित की गई जेईई-मेन की तारीख में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन में करेक्शन की प्रक्रिया आंशिक है यानी ऑनलाइन के कुछ फील्ड्स में सुधार किया जा सकता है और कुछ में नहीं, जिसे समझना जरूरी है। इसमें स्टूडेंट्स के मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, स्थायी तथा वर्तमान पता, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डीटेल्स तथा परीक्षार्थी के फोटोग्राफ में सुधार संभव नहीं है। इसके अलावा परीक्षार्थी के नाम, पिताजी के नाम तथा माता के नाम में से किसी एक में ही सुधार संभव है। वहीं दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, पैन-नंबर, मीडियम आफ एग्जामिनेशन, एग्जामिनेशन सिटी, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी तथा सिग्नेचर ऑप्शन में सुधार संभव है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार की प्रक्रिया के लिए अगर अतिरिक्त फीस देय है तो विद्यार्थी को इसका भुगतान करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *