जेईई-मेन जनवरी सेशन के प्रोविजनल आंसर की, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट्स बुधवार को जारी कर दी गई है। इसके बाद अब स्टूडेंटस के पास 6 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का समय है। कई स्टूडेंटस कुछ प्रश्नों पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा चुके है। एजुकेशन एक्सपर्टस ने बताया कि आपत्तियों के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से 6 फरवरी रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है। पिछले साल जनवरी 2025 सेशन में आपत्तियों के बाद कुल 6 प्रश्न ड्रॉप किए गए थे और 2 प्रश्नों में एक से अधिक विकल्प सही माने गए थे। इनमें सबसे ज्यादा गलतियां फिजिक्स विषय में पाई गई थीं, जहां 4 प्रश्न ड्रॉप किए गए थे। वहीं केमिस्ट्री और मैथ्स में एक-एक प्रश्न ड्रॉप हुआ था। वहीं जेईई मेन जनवरी सेशन के परिणाम 12 फरवरी को जारी होगा। हालांकि प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीटस के अनुसार कोटा लोकल के स्टूडेंट अर्नव गौतम के परफेक्ट स्कोर गेन हो रहे है। आंसर की और अर्नव के आंसर्स के अनुसार वह 300 में से 300 अंक हासिल कर रहा है। अभी रैंक जारी नहीं होगी क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। ऐसे में अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाली परिणामों में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने की यह है प्रक्रिया
स्टूडेंटस सबसे पहले आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए लॉग-इन करें। चैलेंज आंसर-की विकल्प पर क्लिक करें। जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और संबंधित प्रमाण (डॉक्यूमेंट) अपलोड करें। आपत्ति सेव कर निर्धारित शुल्क आनलाइन जमा करें। तय समय में प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार किया जाएगा। अगर आपत्तियां सही पाई जाती हैं तो प्रोविजनल उत्तर-तालिकाओं में संशोधन कर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया में विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।


