नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जनवरी सेशन के एडमिट कार्ड शनिवार दोपहर जारी कर दिए गए। परीक्षा 22 जनवरी से शुरू हो रही है।
काउंसलिंग एक्सपर्ट के मुताबिक 22 से 30 जनवरी के मध्य पूर्णतः कम्प्यूटर बेस्ड 11 शिफ्टों में देश विदेश के 331 परीक्षा शहरों में यह परीक्षा होने जा रही है, जिसमें 22 से 29 जनवरी के मध्य 10 शिफ्टों में बीई-बीटेक एवं 30 जनवरी को एक शिफ्ट में बीआर्क की परीक्षा संपन्न होगी। विद्यार्थियों के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन पांच दिन पूर्व जारी कर दिए गए थे। अभी 22, 23 व 24 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसके बाद 28 व 29 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी परीक्षा से तीन दिन पहले जारी होंगे। इसके बाद 30 जनवरी को बीआर्क की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रविवार को एडमिट कार्ड रिलीज करने के साथ ही नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि 22 से 24 जनवरी के बाद होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा दिन से दो दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।
विद्यार्थी को चाहिए कि अनावश्यक रूप से परेशान नहीं हों और दिए गए नोटिस के अनुसार तीन दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। यह व्यवस्था पिछले साल भी लागू की गई थी।
आधा घंटे पहले बंद होगा प्रवेश
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी। प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे। विद्यार्थी अपने साथ ओरिजनल आईडी प्रूफ, सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे। विद्यार्थियों को आईडी प्रुफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से लिए हुए फोटो से एंट्री नहीं दी जाएगी। ये नहीं लाना होगा आधार नहीं होने पर देना होगा डिक्लरेशन जिन विद्यार्थियों ने जेईई-मेन आवेदन के दोरान आधार नंबर से आवेदन नहीं किया है। उन्हें प्रवेश पत्र के दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा। साथ ही उन्हें ये अंडरटेकिंग परीक्षा के समय दिखाकर ही प्रवेश दिया जायेगा जिस पर एंटीए स्पेशल परीक्षक के सिग्नेचर कर वही जमा करवानी होगी।


