जयपुर के मेधावी छात्र आयुष सिंघल ने अपनी दृढ़ता और समर्पण का अनूठा उदाहरण पेश किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा मंगलवार को घोषित JEE मेन 2025 जनवरी सेशन के परिणामों में आयुष ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। राजस्थान से कुल पांच छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की। विशेष बात यह है कि आयुष ने यह सफलता पैर के अंगूठे में गंभीर चोट के बावजूद हासिल की। उनके पिता राजीव सिंघल ने बताया कि परीक्षा के समय आयुष के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिससे अंगूठा पक गया था। परीक्षा के दौरान भी अंगूठे की ड्रेसिंग करवानी पड़ी और परीक्षा के अगले दिन ही ऑपरेशन कराना पड़ा। उनकी मां अनिता सिंघल ने कहा- वह नहीं चाहती थी कि बेटे ने जो 12-12 घंटे मेहनत की वह खराब जाए। ऐसे में डॉक्टर्स की राय पर उन्होंने फैसला लिया कि आयुष के अंगूठे का ऑपरेशन जेईई एग्जाम के बाद करवाया जाएगा। उन्होंने आयुष की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि आयुष के अंगूठे में चोट के बावजूद उसने हार नहीं मानी और 12 घंटे तक पढ़ाई करके जईई मेन्स में 100 परसेंटाइल हासिल किए। आयुष की सफलता का मंत्र उनकी नियमित दिनचर्या और समर्पित अध्ययन रहा। वे प्रतिदिन 11-12 घंटे पढ़ाई करते थे। केमिस्ट्री में NCERT पर विशेष ध्यान देने के साथ मैथ्स और फिजिक्स की नियमित प्रैक्टिस करते थे। तनाव दूर करने के लिए छोटे भाई और दोस्तों के साथ खेलते और दादा-दादी से मिलकर प्रेरणा प्राप्त करते। सोशल मीडिया से दूर रहकर समय का सदुपयोग करने वाले आयुष को फिजिक्स विशेष रूप से पसंद है। अब उनका ध्यान JEE एडवांस की तैयारी पर है, जिसमें वे मैथ्स और केमिस्ट्री पर विशेष फोकस करेंगे। उनकी मां अनिता सिंघल ने बताया कि परीक्षा के बाद ऑपरेशन का फैसला उन्हीं का था, जिससे शुरू में आयुष परेशान थे। आज नारायण कोचिंग सेंटर में आयुष ने अपनी सफलता का जश्न मनाया, जहां उनके माता-पिता और शिक्षक उपस्थित थे। इस बार जेईई मेन परीक्षा सत्र 1 में 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में पांच अभ्यर्थी राजस्थान के हैं। सत्र-1 की परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 12,58,136 (95.93 फीसदी) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान के टॉपर्स


