जेईई-मेन 2025:बी-आर्क/बी-प्लानिंग की फाइनल उत्तर-तालिकाएं जारी, त्रुटियां कम, कोई प्रश्न ड्रॉप नहीं

जेईई-मेन,2025 जनवरी-सेशन बी-आर्क/बी-प्लानिंग प्रवेश परीक्षा की फाइनल उत्तर-तालिकाएं शनिवार को जारी कर दी गई है। इन्हीं फाइनल उत्तर-तालिकाओं के आधार पर शीघ्र ही विद्यार्थियों के स्कोर-कार्ड्स जारी किए जाने की संभावना है। फाइनल उत्तर-तालिकाओं के मुताबिक प्रश्न पत्र में त्रुटियों की संख्या कम है। बीआर्क/बी-प्लानिंग दोनों ही के प्रश्न-पत्रों में सिर्फ एक प्रश्न के ही एक से अधिक विकल्प ठीक पाए गए हैं। कोई प्रश्न ड्रॉप नहीं किया गया है। प्रश्न-पत्र में एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रश्न संख्या-15 के एक से अधिक विकल्प ठीक हैं। उधर, जेईई-मेन अप्रैल-सेशन के ऑनलाइन-आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 25 फरवरी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों का रुझान बीई-बीटेक की ओर ही अधिक है। बी-आर्क/बी-प्लानिंग पाठ्यक्रमों की ओर विद्यार्थियों का रूझान कम है। पिछले वर्ष-2024 के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो लगभग 99 हजार विद्यार्थियों ने ही उपरोक्त प्रवेश परीक्षा में आवेदन किया था और मात्र 71 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि बीई/बीटेक प्रवेश परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। वर्ष-2025 में बी-आर्क/बी-प्लानिंग प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, जनवरी-सेशन के स्कोर-कार्ड के साथ इन आंकड़ों के जारी किए जाने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *