राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा आज से शुरू हुई। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हुआ। सेंटर पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले हैंड हैंडल मेंटल डिटेक्टर जांच की गई। अभ्यर्थियों के हाथ में बंधे डोरियों को कैची से काटा गया। घड़ी खुलवाई गई। ठंड से बचने के लिए कुछ अभ्यर्थी टोपा पहनकर आए, उन्हें बाहर ही खुलवाया गया। पानी की बोतल, पर्स , बैग,ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स लाने वाले अभ्यर्थियों से सभी चीजें बाहर रखवाई गई। प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा केंद्र पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे।प्रत्येक केंद्र के परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इनकी मॉनिटरिंग एलईडी से एडीएम प्रशासन व परीक्षा समन्वय कलेक्ट्रेट में की जा रही है। हर कमरे की गतिविधियां लाइव रहेगी। जेईएन भर्ती परीक्षा के पहले दिन शहर में 7 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें महात्मा गांधी वोकेशनल स्कूल नयापुरा, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल नयापुरा, महात्मा गांधी महारानी स्कूल रामपुरा, गवर्नमेंट स्कूल सिविल लाइन नयापुरा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कॉलोनी गुमानपुरा और महात्मा गांधी स्कूल रामपुरा है। यहां 1800 स्टूडेंट नामांकित है।परीक्षा दो पारियों में हो रही।
शहर में यह परीक्षा 6, 7, 8, 10, 11 और 22 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।


