जयपुर में 4 से 6 जनवरी तक राजस्थान डिजीफेस्ट टाई ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सीतापुरा स्थित जेईसीसी में होगा। समिट में देश और दुनिया के टेक एक्सपर्ट, स्टार्टअप फाउंडर, निवेशक, नीति निर्माता और सरकारी प्रतिनिधि एक साथ नजर आएंगे। कार्यक्रम की जानकारी बुधवार को होटल क्लार्क्स आमेर में दी गई।
राजस्थान सरकार के समर्थन से हो रहे इस समिट में टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, निवेश, एआई, गवर्नेंस और डिजिटल इकोनॉमी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार, इस बार समिट में करीब 10 हजार उद्यमी, 500 से ज्यादा निवेशक और 100 से ज्यादा ग्लोबल स्पीकर शामिल होंगे। 30 देशों के 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की फंडिंग मिलने की उम्मीद भी जताई गई है। समिट में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल होंगे। केंद्रीय और राज्य स्तर के बड़े नेता होंगे शामिल
समिट के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने बताया -इस इवेंट में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और राजस्थान के युवा कार्य एवं खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और आईटी विभाग के सचिव डॉ. उदय सावंत भी समिट में हिस्सा लेंगे। ग्लोबल टेक और एआई एक्सपर्ट भी आएंगे जयपुर
राजस्थान सरकार के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के सचिव IAS रवि सुरपुर ने बताया5 समिट में इंटरनेशनल लेवल के टेक और इनोवेशन एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। इनमें एमआईटी के प्रोफेसर रमेश राठकर, स्ट्रैटीजाइज़र के एलेक्जेंडर ओस्टरवाल्डर, अरामेक्स के संस्थापक फादी गंदूर, दुबई इंटरनेट सिटी और टीईसीओएम ग्रुप से जुड़े सीनियर लीडर्स शामिल हैं। एआई, डीप टेक और डिजिटल इकोनॉमी जैसे विषयों पर सेशन होंगे। स्टार्टअप फाउंडर, निवेशक और बिजनेस लीडर्स भी मंच पर
भारत के बड़े स्टार्टअप फाउंडर और निवेशक भी समिट में नजर आएंगे। इनमें फिजिक्स वाला के अलख पांडे, अर्बन कंपनी के राघव चंद्र, टाटा 1एमजी के प्रशांत टंडन, कारदेखो के अमित जैन, ईज़मायट्रिप के निशांत पिट्टी, मिनिमलिस्ट के मोहित यादव और मैपमाईइंडिया के राकेश वर्मा शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी होंगे शामिल
समिट में टेक और बिजनेस के साथ-साथ संस्कृति और खेल से जुड़े चेहरे भी शामिल होंगे। इनमें ग्रैमी अवॉर्ड विनर म्यूजिक कंपोजर टिकी केज, पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर शामिल हैं। समिट के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने बताया- राजस्थान डिजीफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 को लेकर देश और विदेश से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरी लिस्ट के साथ राजनीति, टेक, स्टार्टअप, निवेश और संस्कृति से जुड़े लोगों का एक मजबूत मंच तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के सहयोग से यह आयोजन नीति, व्यापार और समाज के बीच संवाद को आगे बढ़ाने का काम करेगा।


