जेएसएलपीएस कर्मियों ने बोकारो में शुरू की हड़ताल:विभिन्न मांगों को लेकर 21 नवंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरना

झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ (जेएसएलपीएस), बोकारो इकाई के कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। एल-5 से एल-8 तक के इन कर्मियों ने 21 नवंबर 2025 से पलाश जेएसएलपीएस जिला कार्यालय, बोकारो के समक्ष यह धरना शुरू किया है। बोकारो जिलाध्यक्ष जानकी महतो के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन जारी है। संघ ने सरकार के समक्ष अपनी लंबित मांगों को दोहराया है, जिसमें कहा गया है कि वर्षों से उठाए जा रहे मुद्दों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनकी प्रमुख मांगों में एनएमएमयू नीति को बिना संशोधन लागू करना और पलाश जेएसएलपीएस को सोसायटी एक्ट से हटाकर कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है। अन्य मांगों में एल-5 से एल-8 तक के कर्मियों को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर आंतरिक प्रोन्नति प्रदान करना, प्रतिवर्ष 10% स्वचालित वेतन वृद्धि लागू करना, स्तर-7 व स्तर-8 के कर्मियों की पदस्थापना उनके गृह जिले के नजदीकी प्रखंड में किया जाना प्रमुख है। हड़ताल के दौरान डीएफएम समकृष्ण पाठक और डीएमएफआई अमरनाथ सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *