झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रारंभिक प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के रद्द पेपर की पुनर्परीक्षा का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया है। पुनर्परीक्षा 28 मई को रांची के विभिन्न केंद्रों पर होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी होगी। जेएसएससी ने 22 जनवरी, 7 फरवरी और 25 अप्रैल को इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) के लिए पंच परगनिया और कुरमाली की परीक्षा ली थी। स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) के लिए उर्दू और (कक्षा एक से पांच) के लिए भी उर्दू की परीक्षा ली थी। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। इस परीक्षा से सहायक आचार्य के 26 हजार पदों पर नियुक्ति होगी।


