झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव गुट की द टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 15 सीटें जीत लीं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव अपने प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को 207 वोट से हराकर अध्यक्ष बने। उन्हें कुल 420 वोट मिले। वहीं सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बेहरा गुट के एसबी सिंह को 244 वोट से हराया। सौरभ तिवारी को 438 वोट मिले। इससे पहले रविवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक वोटिंग हुई। कुल 718 में से 642 यानी 89.41 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। यह अब तक सबसे ज्यादा मतदान है। -शेष पेज 9 पर छुपी प्रतिभा को आगे लाएंगे: शाहदेव नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा-हमने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे। हर फैसले में खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी होगी। सभी स्तर पर खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता बरती जाएगी। झारखंड के गांवों में छुपी प्रतिभा को सामने लाएंगे। एकेडमी, मॉडर्न रिहैबिलिटेशन सेंटर और बेहतर लीग संरचना की स्थापना होगी। महिला क्रिकेट के लिए ट्रेनिंग-टूनॉमेंट की व्यवस्था होगी। जिला संघ प्रतिनिधि रघुवेन्द्र नारायण सिंह 389 बिरेंद्र कुमार पाठक 387 उत्तम कुमार बिस्वास 387 श्रीराम पुरी 384 ‘द टीम’ की नई कमेटी पद जीते वोट मिले अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव 420 उपाध्यक्ष संजय पांडेय 381 सचिव सौरभ तिवारी 438 संयुक्त सचिव शाहबाज़ नादिम 409 कोषाध्यक्ष अमितावा घोष 402 स्कूल/क्लब प्रतिनिधि डी. उमा महेश्वर राव 378 प्रबंधन समिति झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में 89.41% वोटिंग, यह अब तक का सबसे ज्यादा संजय जैन 440 रमेश कुमार 397 राकेश कुमार सिंह 388 मिहिर प्रियदर्शन टोपनो 381 मोहम्मद परवेज खान 364


