जेटीए की मेट को हटाने की धमकी, सामने आई कॉल-रिकॉर्डिंग:पेमेंट कम चढ़ाने के बारे में पूछा तो भड़का जेटीए, बोला-तू कलेक्टर है क्या

आहोर पंचायत समिति में आईपुरा ग्राम पंचायत के सराणा गांव में कार्यरत नरेगा मेट और आहोर पंचायत समिति में संविदा पर लगे जेटीए की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इस रिकॉर्डिंग में जेटीए मेट को धमकाते नजर आ रहे हैं। यह रिकॉर्डिंग करीब 15 दिन पुरानी है। इस वायरल रिकॉर्डिंग में मेट विमला कुमारी ने पंचायत समिति के बाबू भूबाराम के फोन पर कॉल किया और जेटीए नीलेश माथुर के नंबर मांगे। इस पर बाबू भूवाराम ने तुरंत ही जेटीए नीलेश माथुर से बात करवाई। जिसमें नीलेश माथुर मेट विमला कुमारी को धमकाने लगा। मेट ने जेटीए से पूछा कि पिछले पखवाड़े का पेमेंट कम क्यों चढ़ाया। इस सवाल पर जेटीए भड़क गए और उसे बोले कि तू कौन होती है पूछने वाली कि कम चढ़ाया है या ज्यादा चढ़ाया। मेट बोली कि मैं तो मेट हूं ना। तो जेटीए बोले कि मेट है तो क्या तू कोई कलेक्टर है क्या। किससे बात कर रही है। तब मेट बोली कि मैं नीलेश जी से बात कर रही हूं। इस रिकॉर्डिंग में आखिरी में मेट को हटाने को लेकर भी जेटीए माथुर ने बोला। एलडीसी जितनी बार भी आते हैं, धमकी देते हैं मेट विमला कुमारी ने आहोर पंचायत समिति के एलडीसी भूबाराम मीणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एलडीसी भूबाराम मुझे डराते धमकाते हैं। मैं फर्जी मजदूरों नाम नहीं चलाती हूं, इसलिए मुझे 1 साल से मस्टररोल नहीं दिया। वे जितनी बार भी आते हैं, धमकी देते हैं कि ज्यादा बोली तो ब्लैकलिस्ट कर दूंगा। उनको जो पैसे देते हैं, उनका नाम जोड़ते हैं। मुझे भी कई बार कहा है कि तू नाम जोड़ दे और आधा-आधा पेमेंट ले लेंगे। पिछले पखवाड़े में पेमेंट कम आया था, इसलिए जेटीए से बात की। विमला ने कहा कि मैंने बाबू भूबाराम से नंबर मांगे थे, तो उन्होंने ही बात करवा दी। मैंने जेटीए सर से पेमेंट कम आने के बारे में पूछा था तो उन्होंने इस तरह से बात की और मुझे हटाने की धमकी दी। एलडीसी बोला -मैं तो हड़ताल पर था वहीं इस संबंध में एलडीसी भूबाराम मीणा ने कहा- आरोप तो कोई भी लगा सकता है। मैं तो 64 दिन हड़ताल पर था, उस दौरान मेट और सरपंच के बीच कोई विवाद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *