जेपीएससी: 11वीं से 13वीं:सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 864 पास

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 11 माह बाद मंगलवार को घोषित कर दिया है। 864 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। एक पद के विरुद्ध लगभग ढाई गुणा रिजल्ट घोषित किया है। 342 पदों पर नियुक्ति होनी हैं। अभ्यर्थी जेपीएससी की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कैटेगरी वाइज जारी नहीं की गई है। आयोग ने कहा है जल्द ही वेबसाइट पर इंटरव्यू की तिथि की जानकारी दी जाएगी। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 22 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। इसमें 7011 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए थे। मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून 2024 तक रांची के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। अगस्त के दूसरे सप्ताह में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना था। लेकिन, रिजल्ट निर्धारित समय के अनुसार घोषित नहीं किया जा सका है। इसको लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *