भास्कर न्यूज |हजारीबाग हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के पेपर मील एमडी सेक्शन में सोमवार की शाम एक 30 वर्षीय बंदी ने फांसी लगा ली। वह धनबाद के बरवाअड्डा निवासी राजेंद्र दशौंदी का पुत्र भैरवनाथ दशौंदी है। उसे हत्या मामले में 2017 से हत्या में दोषी पाए जाने के बाद फांसी की सजा सुनाई गई थी। तबसे वह जेल के दूसरा तल्ला एक नंबर वार्ड में रह रहा था। बताया गया कि उसने छत में लगे एंगल से गमछा से फांसी लगा ली। कैदी के परिजन सोमवार को जेपी कारा आए थे। मुलाकात करने के बाद जेपी कारा से परिजन अपने घर लौट गए। तब से वह परेशान था। जब संध्या बंदी गिनती के दौरान वह नहीं पहुंचा तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। फिर पेपर मील एमडी सेक्शन में मृत मिला।कैदी द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना पर आनन फानन में जेल प्रशासन ने बंदी को मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने जांच के दौरान कैदी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।


