जेपी नड्डा के आगमन की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा:5 को पहुंचेंगे देवघर, बीजेपी के नए जिला कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

देवघर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय में उद्घाटन के बाद पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 6 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देवघर आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इसमें जिला, मंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि जेपी नड्डा 5 दिसंबर की शाम 6 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सर्किट हाउस जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात करेंगे। अगले दिन, 6 दिसंबर को वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित होगी पूजा के बाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित होगी। भाजपा युवा मोर्चा देवघर के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि जेपी नड्डा के स्वागत, सुरक्षा और कार्यक्रम संचालन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। उन्होंने यह भी बताया कि यह जिला स्तरीय बैठक थी, जिसके बाद राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। उसी के आधार पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यालय उद्घाटन के लिए आना देवघर भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा। आज की बैठक में पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों एवं मोर्चों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नए कार्यालय में पहली बैठक होने के कारण कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *