जेबीएन आरंभ विषय पर सेमिनार आज

लुधियाना| जीतो लुधियाना चैप्टर के तत्वावधान में जेबीएन आरंभ विषय पर सेमिनार का आयोजन 22 मार्च दिन शनिवार को सुबह 10 बजे आरंभ होगा। यह सेमिनार जीतो नार्थ जोन के सहयोग से कराया जा रहा है। इस अवसर बतौर मुख्य मेहमान डीसी हिमांशु जैन दीप प्रज्वलन की रस्म अदा करेंगे। इस अवसर पर जीतो लुधियाना चैप्टर चेयरमैन सुधीर कुमार जैन ने बताया कि बिजनेस को नई ऊंचाइयां तक पहुंचाने का उद्देश्य है जेबीएन आरंभ। इससे पहले आज चेयरमैन सुधीर जैन, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स भूषण जैन, राजीव जैन, तरुण जैन, विपिन जैन (श्रमण स्वीट्स), पीयूष जैन, मनीष जैन आईएएस डीसी हिमांशु जैन को समारोह का निमंत्रण दिया। टीम ने समारोह की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *