झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल नहीं आने, स्मार्ट मीटर से मोबाइल फोन लिंक करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर 14 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया है। सोमवार को इस शिविर में 731 उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें से 525 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण शिविर में ही कर दिया गया। शिविर में सबसे अधिक 452 मामले स्मार्ट मीटर से मोबाइल लिंक कराने के आए। इनमें से 446 उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर शिविर में ही उनके स्मार्ट मीटर से लिंक कर दिया गया। 126 उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिलने की समस्या शिविर में पहुंची। इनमें से 30 उपभोक्ताओं को शिविर में ही बिजली बिल जेनरेट कर दिया गया। वैसे उपभोक्ता जो शिविर में नहीं जा पा रहे हैं और उनका मोबाइल नंबर स्मार्ट मीटर से लिंक नहीं है। वे जेबीवीएनएल के वाट्सएप नंबर 9155029417 पर अपने बिजली बिल का फोटो व मोबाइल नंबर भेज सकते हैं।


