जेल के अस्पताल से चुराईं नशे वाली दवाइयां, 128 गोलियां बरामद

लुधियाना| बोर्स्टल जेल लुधियाना में नाबालिग हवालातियों द्वारा नशे के लिए दवाइयों की चोरी करने का मामला सामने आया है। शनिवार को जेल प्रशासन द्वारा की गई विशेष चेकिंग के दौरान कुल 128 नशे वाली गोलियां बरामद की गईं, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना डिवीजन-7 के जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार, जेल सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह की अगुवाई में बैरकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हवालाती बलराम पुत्र कृष्ण सिंह, सोहिल कुमार पुत्र गणेशी, सुमित पुत्र वीर चंद और कैदी अजय पुत्र कमल सिंह के पास से गोलियां मिलीं। पुलिस व प्रशासन का मानना है कि इन युवकों ने जेल अस्पताल में मौजूद दवाइयों में से चोरी कर यह गोलियां इकट्ठी की थीं, जिनका उपयोग नशे के तौर पर करना था। बरामदगी के बाद कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन ने थाना डिवीजन-7 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ जेल नियमों के उल्लंघन और नशे की दवाओं की चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *