फाजिल्का | सब-जेल में नशा तस्करी के आरोप में पहुंचे एक युवक के पास से जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान चरस बरामद की है। थाना सिटी के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तार था। जब उसका पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा था, तो जेल के प्रवेश द्वार पर ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। नामजद आरोपी की पहचान रिंपलप्रीत सिंह, निवासी गांव कीड़ियां वाली के रूप में हुई है। आरोपी को हाल ही में सदर पुलिस ने चरस और नशीली गोलियों के साथ पकड़ा था, जिसके बाद उसे अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया था। एसएचओ सचिन कंबोज के अनुसार, जेल सुपरिटेंडेंट की ओर से मिले पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 24 दर्ज किया गया है।


