भास्कर न्यूज | अमृतसर सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान 5 मोबाइल बरामद किए गए। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने इस मामले मेंे 6 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह, गुरपाल सिंह, लवजीत सिंह,दिलबाग सिंह, नवजोत सिंह और रछपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिंटेंडेंट साहिब सिंह ने बताया कि जेल में सर्च अभियान के दौरान 2 टच और 3 कीपैड वाले मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। भास्कर न्यूज | अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमृतसर और पंजाब से जुड़े कई अहम व लंबे समय से लंबित रेल संबंधित मुद्दों को रेल मंत्री के सामने उठाया। औजला ने लिखित मांगपत्र देते हुए 350वें शहीदी शताब्दी के अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम हिंद दी चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की मांग की। इसके अलावा सांसद ने अमृतसर–पुणे साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग रखी। इसके अलावा सांसद ने कोटला गुजरां में डीएमयू ट्रेनों के स्टॉपेज को बहाल करने की भी मांग की।


