जेल में बंद कुख्यात अपराधी की साजिश का पर्दाफाश:जमशेदपुर जेल के पास फायरिंग में 4 आरोपी पकड़े, देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर पुलिस ने जेल के पास हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक देसी कट्टा, एक खोखा, एक मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि फायरिंग की साजिश जेल में बंद अपराधी अभिजीत उर्फ कांडी ने रची थी। अभिजीत टकलू लोहार मर्डर केस में सजा काट रहा है। उसने जेल के अंदर और बाहर दहशत फैलाने के लिए अपने सहयोगियों से फायरिंग करवाई थी। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस की जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। इस मामले में एक और आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेल के अंदर और बाहर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *