जेल में बंद कैदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जेल में बंद कैदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
अनूपपुर।
शीर्ष पदों पर विराजमान जन प्रतिनिधियों का ध्यान आम जनता के हितों के लिये शायद ही कभी स्वयमेव जाता हो। यदि सरकारी योजनाएं ना हों, सरकार और पार्टी के निर्दश ना हों या चुनाव मे जमानत जप्त होने, जनता द्वारा शाब्दिक जूते पडने की आशंका ना हो तो अधिकांश तथाकथित हूटर छाप जनप्रतिनिधियों को ना अपने क्षेत्र की जनता की कोई चिंता होती है और ना पार्टी कार्यकर्ताओं की। ऐसे में अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों, छात्रावासों मे रह रहे दिव्यागों छात्रो और जेलों में महज आरोपों के बूते बंद कैदियों की ओर इनका ध्यान शायद इसलिए नहीं जाता क्योंकि ये दुधारु नहीं होते। ऐसे में जिला न्यायालय के द्वारा जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण एक सराहनीय कार्य है। इसकी समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रशंसा करनी चाहिए। ऐसे मामले जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता,  आम जनता के अधिकारों और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगो के कर्तव्य भाव का लिटमस टेस्ट जैसा होता है।
अनूपपुर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जिला न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चैनवती ताराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार वर्मा, न्यायाधीश बॉबी सोनकर, जिला विधिक सहायता अधिकारी ब्रजेश पटेल, जेल अधीक्षक इन्द्रदेव तिवारी, की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला चिकित्सालय अनूपपुर की स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा महिला एवं पुरूष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें बंदियों का ब्लड प्रेशर, शूगर, टी.बी., एच.आई.व्ही., कैंसर, की जांच हेतु ब्लड सेम्पल लिए गए। साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, कुष्ठ सलाहकार, जनरल मेडिशन, सर्जीकल विशेषज्ञ, एनॉटामी, एवं नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सिविल सर्जन डॉ एसबी अवधिया, जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ एस सी राय,स्त्री रोग विशेषज्ञ अल्का तिवारी, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. एन.पी. मांझी, नेत्र रोग विशेष डॉ. जे.के. सारीवान, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. साकेत कौशिक, दंत चिकित्सक डॉ. अंजली सिंह राठौर, जनरल मेडिसिन डॉ. ओजसिंह, पैथोलॉजी डॉ. आदित्य जायसवाल, एनॉटानी डॉ. प्रवीण कुमार भारती, कुष्ठ सलाहकार डॉ. शिवेन्द्र द्विवेदी, नर्सिंग ऑफीसर प्रभा सिंह राठौर, सरिता तिवारी, प्रियंका बसेने, पिंकी चौधरी, फार्मासिस्ट विपिन कुमार, लेब टेक्निशियन भाईलाल पटेल एवं मिथलेश राठौर की भूमिका उल्लेखनी रही। शिविर में 273 बंदियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पैनल लायर एवं लीगल एड डिफेंस के अधिवक्तागण द्वारा विधिक जानकारी तथा जनतायों को उनके प्रकरण की यथा स्थिति से अवगत कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *