रांची| बड़गांई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद बरियातू के मिल्लत कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर को पीएमएलए कोर्ट ने एक दिन के लिए औपबंधिक जमानत की सुविधा प्रदान की है। उसने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 5 दिनों की औपबंधिक जमानत की गुहार लगाते याचिका दाखिल की थी। अदालत ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में शादी में जाने की इजाजत दी है।


