जेल में बंद पास्टर बजिंदर से मिला फोन और कैश:मानसा में उम्रकैद की सजा काट रहा, सहायक सुपरिंटेंडेंट ने की थी चेकिंग

मानसा जिला जेल में एआईजी जेल पंजाब राजीव कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में की गई चेकिंग में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जीरकपुर में बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा पास्टर बजिंदर से एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। डीएसपी बूटा सिंह के अनुसार, जेल में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पास्टर बजिंदर से एक टच मोबाइल फोन और 2500 रुपए की नकदी मिली। जिला जेल की सहायक सुपरिंटेंडेंट अनु मलिक ने इस बारे में थाना सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पास्टर बजिंदर के खिलाफ नया मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच की जा रही है कि जेल में बंद पास्टर के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। पास्टर बजिंदर पहले से ही जीरकपुर में एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में मानसा जिला जेल में बंद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *