जेल में भाई से मिलने आई महिला के पास से जर्दा बरामद

लुधियाना| केंद्रीय जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने आई एक महिला को पुलिस ने तंबाकू (जर्दा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रानी पत्नी किशन कुमार, निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, ताजपुर रोड के रूप में हुई है। महिला का भाई नानकु इस समय केंद्रीय जेल में बंद है। थाना डिवीजन-7 के जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वीरवार को रानी अपने भाई से मिलने केंद्रीय जेल पहुंची थी। जेल में प्रवेश के दौरान की गई तलाशी में उसके पास से करीब 30 ग्राम खुला जर्दा बरामद हुआ। इस मामले में केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।पुलिस के अनुसार जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री ले जाना कानूनी अपराध है और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *