जेल में मंदिर की दिवार से गिरा पैकेट:गश्त स्टाफ ने खोल तो मोबाइल निकला;थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

केन्द्रीय कारागृह अलवर में रात्रि गश्त के दौरान मोबाइल फोन और डाटा केबल बरामद होने का मामला सामने आया है। ये बरामदगी 5 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की है, जब जेल के हल्का नंबर-01 और हल्का नंबर-02 के कार्मिक वार्डों में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान वार्ड नंबर-8 और वार्ड नंबर-9 के बीच मंदिर के ऊपर किसी वस्तु के गिरने की आवाज सुनाई दी। इस पर हल्का नंबर-02 प्रभारी मनोज शर्मा सहित ड्यूटी स्टाफ मौके पर पहुंचा और टॉर्च की रोशनी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वार्ड नंबर-9 के सामने मंदिर के ऊपर मिट्टी के रंग का एक संदिग्ध लावारिस पैकेट मिला। सूचना मिलने पर रात्रि गश्त अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा और पवन डूकिया मौके पर पहुंचे। पैकेट की जानकारी जेल अधीक्षक को दी गई, जिनके निर्देश पर पैकेट को खोलकर जांच की गई। जांच में पैकेट से एक कीपैड मोबाइल फोन (KECHAODA A26 ग्रे रंग), बिना सिम के, बैटरी सहित तथा दो सफेद रंग की डेटा केबल बरामद की गई। मोबाइल के दो IMEI नंबर भी दर्ज किए गए। बरामदगी की पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद निषिद्ध सामग्री को जब्त कर सफेद कपड़े की थैली में पैक कर पैकेट मार्क-ए अंकित करते हुए सील किया गया। इस संबंध में केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक की ओर से पुलिस थाना कोतवाली अलवर को रिपोर्ट भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में कारागार (संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद सील पैकेट पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा मामले की जांच एएसआई विजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *