जेल में लड़ाई की रंजिश में दुगरी में युवक पर बरसाई गोलियां

लुधियाना| जेल में हुई लड़ाई की रंजिश के चलते दुगरी में भाई जैता चौक के नजदीक दो गुटों में झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक गुट ने फायरिंग शुरू करते हुए 6 गोलियां चला दी। एक गोली युवक की जांघ में जा लगी। घायल की पहचान अभिजीत मंड निवासी जैतो चौक के रूप में हुई है। हालत गंभीर होती देख युवक को तुरंत डीएमसी में दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार करीब ढाई साल पहले जेल में दोनों गुटों में झड़प हुई थी। उसी रंजिश में सोमवार दोपहर में हमला किया गया। घायल युवक अभिजीत ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण हमलावरों ने उसके एक साथी को इलाके में पकड़ हुआ था। हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे। उन लोगों ने उससे कहा कि मंड को बुलाओ। जैसे ही मुझे पता चला तो मैं अपने साथी को उनसे छुड़वाने चला गया। तभी एक युवक ने फायरिंग कर दी। घायल युवक ने बताया, करीब ढ़ाई साल पहले जब वह 307 के केस में जेल में था तो उनके साथी के इन हमलावरों ने जेल में कपड़े फाड़ कर मारपीट की थी। इसके बाद पेशी दौरान भी बख्शीखाने में लड़ाई हुई थी। उसी समय की रंजिश अभी तक चल रही है। दुगरी के एसएचओ नरपिंदर सिंह ने बताया कि घटना दोपहर 2:30 बजे के हुई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। अभी 6 गोलियां चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *