जेल में शिकायत निवारण शिविर, कैदियों को बांटे कपड़े

अमृतसर | अमृतसर सेंट्रल जेल में जेल दौरा एवं शिकायत निवारण दिवस’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरदीप सिंह बैंस के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जेल दौरे के दौरान बैंस ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया और कैदियों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उनके उचित निवारण के निर्देश दिए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवीय पहल के तहत जेल में बंद कैदियों, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, को गर्म कपड़े वितरित किए गए। यह वितरण एनजीओ लीगल एक्शन एड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *