जेल में हवालाती से 29.7 ग्राम नशीला पदार्थ और 66 ग्राम चिट्टा बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान एक हवालाती से 29.7 ग्राम नशीला पदार्थ और 66 ग्राम चिट्टा पाउडर बरामद किया। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने इस मामले में आरोपी हवालाती बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जेल सुपरिटेंडेंट साहिब सिंह ने बताया कि शनिवार को जेल में चेकिंग के दोरान हवालाती के पास नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी कि यह नशीला पदार्थ उनके पास कहा से आया । थाना वेरका की पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित बाइक सवार 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान तलवंडी डोगरा निवासी अकाशदीप सिंह उर्फ बिल्ली और राजदीप सिंह उर्फ मनी निवासी जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। एसीपी ईस्ट विनीत अहलावत ने बताया कि इंस्पेक्टर सुपिंदर कौर ने पुलिस टीम एएसआई लखविंदर कुमार के साथ मुधल के पास नाकाबंदी करके बाइक सवार 2 युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *