जेल से आते ही सपना गुरू पर एक और एफआईआर:जमानत पर बाहर आने पर 2 साल पुराने मामले में पुलिस ने बनाया आरोपी

इंदौर में किन्नर विवाद काफी गहराया हुआ है। सपना और सीमा के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई में कई किन्नर आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। अक्टूबर 2025 में करीब दो दर्जन किन्नरों ने फिनायल पी लिया था। इस मामले में सपना गुरु और उसके साथी राजा पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। इसी बीच एक सप्ताह पहले सपना को सभी मामलों में जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद पुलिस ने पूर्व के एक मामले में फिर से गिरफ्तारी की बात कही, तब सपना को इस प्रकरण की जानकारी लगी। पंढरीनाथ पुलिस ने सपना गुरु और उसके साथी राजा के खिलाफ जेल से जमानत पर आने के बाद एक और एफआईआर दर्ज की। सपना को कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। इसी बीच 29 जनवरी को सपना, राजा हाशमी और किन्नर काजल तगारी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई। यह प्रकरण खुशी कुंवर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। एफआईआर में बताया गया है कि 12 जून 2024 को रात करीब 10 बजे सपना गुरु उर्फ हाजी राजा हाशमी और किन्नर काजल तगारी ने अन्य किन्नरों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में खुशी कुंवर को गंभीर चोटें आईं। उनके दाहिने हाथ की कलाई की हड्डी टूट गई, जिसका ऑपरेशन कराया गया। वहीं, किन्नर कायनात कुंवर के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उन्हें फ्रैक्चर हुआ। अस्पताल में उपचार के दौरान झूमर किन्नर का नाम फरजाना कुंवर दर्ज कराया गया। उसके साथ भी तीनों आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान नंदलालपुरा इलाके में कई अन्य किन्नरों से भी सपना और उसके साथियों ने मारपीट की। आरोप है कि उनके पास बंदूक और अन्य हथियार थे। आरोपियों पर दो किलो सोने के जेवर, दस किलो चांदी और 35 लाख रुपये नकद लूटकर ले जाने का भी आरोप है। हालांकि यह प्रकरण पूर्व में दिए गए आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया है। तीन से ज्यादा मामलों में आरोपी सपना, राजा और उनके साथियों पर किन्नरों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के अलग-अलग मामलों में पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। राजा हाशमी के खिलाफ हीरानगर थाने में दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में भी एफआईआर दर्ज है। सभी आरोपी इन मामलों के बाद जेल में थे। करीब एक सप्ताह पहले ही सपना जेल से बाहर आई है। 22 जनवरी को जेल से रिहा, 24 जनवरी को दिया आवेदन सपना गुरु को 22 जनवरी को सभी मामलों में सशर्त जमानत मिली थी। इसके बाद 24 जनवरी को उन्होंने कमिश्नर और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है और भविष्य में किसी भी शिकायत पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद सपना को आरोपी बनाया गया। दो साल पुराने मामले में एफआईआर पंढरीनाथ थाना प्रभारी अजय नायर ने करीब दो साल पुराने मामले में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि शिकायतकर्ताओं ने तीन माह पूर्व की घटनाओं का भी उल्लेख किया है। घटना 12 जून 2024 की बताई जा रही है। उस समय नंदलालपुरा का डेरा सपना के नियंत्रण में था। ये खबर भी पढ़ें… किन्नर विवाद में आरोपी पुलिस की हिरासत में इंदौर में किन्नरों के जहर पीने के मामले में पुलिस ने दूसरे गुट की किन्नर सपना गुरू काे हिरासत में लिया है। इसके साथ ही उसके साथी राजा हाशमी, मीडिया से जुड़े अक्षय कुमायू और पंकज जैन को पुलिस तलाश रही है। इन पर आरोप है कि ये पीड़ित किन्नरों को लंबे समय से परेशान कर रहे थे।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *