जेल से गैंगस्टर गोरू बच्चा की फिरौती कॉल, कारोबारी से मांगे 50 लाख रुपए

लुधियाना| बठिंडा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा ने लुधियाना के एक फाइनेंसर से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना लाया गया। सोमवार दोपहर पुलिस टीम गैंगस्टर को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मेडिकल करवाने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। फाइनेंसर गगनदीप सिंह, निवासी बसंत एवेन्यू, दुगरी, ने बताया कि वे वित्तीय लेन-देन का काम करते हैं। बीते कुछ हफ्तों से उन्हें बार-बार धमकी भरे कॉल आ रहे थे। आरोप है कि गोरु बच्चा ने जेल के अंदर से लैंडलाइन नंबर के जरिए कॉल की और कहा कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। शुरुआत में गैंगस्टर ने 10 लाख रुपए मांगे, लेकिन बाद में रकम बढ़ाकर 50 लाख कर दी। गगनदीप ने धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग दुगरी थाना पुलिस को सौंपी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि फोन नंबर और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *