जेल से रील:सेंट्रल जेल से 4 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बड़ा सवाल- जेल में एंड्रॉइड मोबाइल, इंटरनेट कैसे?

जयपुर सेंट्रल जेल में पिछले एक माह से लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है, अब तक करीब 15 मोबाइल बरामद भी कर चुके हैं, इसके बावजूद कैदियों में कोई भय नहीं है। इन्हीं औचक निरीक्षण के बीच डैकती के आरोपी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए। इससे लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो के बाद अब दोबारा से जयपुर सेंट्रल जेल चर्चा में आ गई। बताया जा रहा है ऐसे ही अलग-अलग 6, 9, 12 और 14 सितंबर के वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं, जो सेंट्रल जेल में बने हैं। इनमें कैदी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। एक कैदी कैमरे के सामने बोलता है- “हां भाई राम-राम… सारे भाइयों को जय बाबा की। देशराज कोटपूतली अपना भाई है। कुछ भी बात हो तो आग लगा देंगे पूरे कोटपूतली शहर में। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और लालकोठी थाने में 8 कैदियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मामला जेल प्रहरी मुकेश कुमार की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ है। थानाधिकारी प्रकाश राम विश्नोई ने बताया कि जेल से बरामद मोबाइल की एफएसएस जांच कराई जा रही है। निखिल के पास से मिला मोबाइल… जांच में सामने आया कि यह वीडियो कैदी निखिल पुत्र विनोद निवासी हरियाणा ने बनाया है। निखिल को 2021 में करधनी थाना पुलिस ने डकैती के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल की तलाशी में निखिल के पास से मोबाइल बरामद हुआ। प्रशासन का मानना है कि इन्हीं मोबाइल के जरिये वीडियो शूट कर बाहर भेजे गए और फिर इंस्टाग्राम पर Jagdeep Pahalwan 777 आईडी से अपलोड किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *