जेल से 1 साल में तीसरा ​वीडियो वायरल:बर्थडे पर बॉयफ्रेंड से मिली युवती, गाना गाते बनाई रील्स

राजधानी के सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती अपने कैदी बॉयफ्रेंड से मुलाकात करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद युवती ने जेल के मुलाकात कक्ष में मोबाइल से रिकॉर्ड किया और बाद में अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो में युवती कह रही है, आज मेरे जान का जन्मदिन है, मैं उससे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं। तकलीफ बहुत होती है कि वो मेरे साथ नहीं है। उसके जन्मदिन पर मैं उसके पास नहीं हूं, लेकिन मिलने आई हूं, देखती हूं उसका रिएक्शन कैसा होता है। कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है और वह एनडीपीएस (एनडीपीएस) मामले में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि युवक के जन्मदिन के मौके पर उसकी गर्लफ्रेंड मुलाकात के लिए जेल पहुंची थी। मुलाकाती कक्ष में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी हुई और इसी दौरान वीडियो बनाया गया। मोबाइल कैसे पहुंचा अंदर?
बताया जा रहा है कि युवती ने पहले जेल के बाहर वीडियो बनाया और फिर अंदर मुलाकात के दौरान भी पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया। उसने एक और वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें फिल्म खुदा गवाह का गाना ‘तू ना जा मेरे बादशाह’ एडिट कर लगाया गया है। इसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मुलाकात कक्ष में मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, तो युवती मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुंची? क्या प्रवेश के दौरान जांच नहीं हुई? जांच चल रही, दोषियों पर होगी कार्रवाई
वर्तमान में सोशल मीडिया में वीडियो नहीं है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। योगेश क्षत्रीय, जेलर- सेंट्रल जेल पहले भी वीडियो हो चुके हैं वायरल यह पहली बार नहीं है, जब रायपुर सेंट्रल जेल से कैदियों के वीडियो वायरल हुए हैं। इससे पहले भी जेल के अंदर कसरत करते, फोटो शूट करते कैदियों का वीडियो सामने आ चुका है। तब भी जेल प्रबंधन ने जांच की बात कही थी, लेकिन विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *