जेवर दुकान से 25 लाख के गहनों की लूट:वारदात के बाद भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड की फायरिंग, एक जख्मी; हजारीबाग रेफर

हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की। दुकान के पास मौजूद एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई और वो जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। एक बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। लूट और फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *