जेसीआई जयपुर ओएसिस में नई कार्यकारिणी का गठन:नवीन चावला बने अध्यक्ष, पूजा केडिया सचिव और नीरज मित्तल कोषाध्यक्ष नियुक्त

जेसीआई जयपुर ओएसिस का 13वां वार्षिक स्थापना समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने-अपने पदों की शपथ ली। जेसी नवीन चावला ने वर्ष 2025 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, जबकि जेसी पूजा केडिया को सचिव और जेसी नीरज मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समारोह में महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए जेसी निकिता चावला को लेडी जेसी चेयरपर्सन और युवा नेतृत्व में जूनियर जेसी कायरा खंडेलवाल को जूनियर जेसी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। ज़ोनल उपाध्यक्ष जेसी निशा जोशी ने मुख्य स्थापना अधिकारी के रूप में सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशेष उपलब्धि के रूप में वर्ष 2024 की अध्यक्ष जेसी राशी मित्तल ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सराहा। समारोह की शोभा डॉ. दीपेश नैनानी के विशिष्ट अतिथि और जेसी रोहित माहेश्वरी के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति से और बढ़ी। इस अवसर पर जेसीआई जयपुर ओएसिस ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आगामी वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *