जेसीआई पाली डायनेमिक में इस साल के लिए अध्यक्ष बने गोलछा

पाली | जेसीआई पाली डायनेमिक की वार्षिक जरनल मीटिंग हुई। इसमें 2025 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। सचिव अरिहंत सुंदेचा ने बताया कि नरेंद्र गोलछा को अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र खत्री को सचिव एवं मनीष कांकरिया को सह सचिव पद के लिए निर्वाचित किया। निवर्तमान अध्यक्ष धीरज मूंदड़ा द्वारा वर्ष 2024 में संस्था द्वारा किए विभिन्न सामाजिक और जनहितैषी गतिविधियों जैसे स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रमों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष नवरत्न सिंघवी ने 2024 का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए संस्था की आर्थिक स्थिति और विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए किए खर्चों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र गोलछा ने कहा कि संस्था समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष विशाल कोठारी, विकास बुबकिया, परेश बाफना, निमित लश्करी, पंकज दुबे, दिनेश पंवार, तेजपाल जैन, कपिल जैन, ललित जालान, राकेश मेहता, विशाल कांकरिया, विकास जैन, अक्षय डागा, राजेश चौधरी, योगेश सोलंकी, संदीप मेहता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *