रांची| झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) ने मंगलवार को राजकीय नेत्रहीन स्कूल हरमू में नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच ब्रेल लिपि की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। नेत्रहीन विद्यार्थियों के पठन-पाठन में ब्रेल लिपि की पुस्तकों को बहुत महत्त्वपूर्ण माना गया है, लेकिन ब्रेल लिपि की पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सीमित है। जेसोवा ने विशेष तौर पर आपूर्ति सुनिश्चित कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने की। इस दौरान उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की। सचिव गायत्री सिंह ने विद्यार्थियों को सफल होने के लिए टिप्स दिए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, राजकीय नेत्रहीन स्कूल के शिक्षक, जेसोवा की सदस्य निक्की टोप्पो, जसीना सिद्दीकी, जगथा, दिव्याश्री, यामिनी कुमारी, अर्चना मुथु, ज्योति भजंत्री, स्टेफी मुर्मू, प्रेरणा, श्रेया चौरसिया, आर्या गौतम, अपूर्वा जौहरी, नीलम ललित, ललिता उरांव उपस्थित रहीं।


