झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची (जैक) ने सत्र 2025–27 के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2027 में शामिल होने वाले नियमित और स्वतंत्र छात्र-छात्राओं के पंजीयन और वर्ष 2026 में कक्षा नौ की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र भरने की तिथि 12 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के निर्धारित की गई है। वहीं 13 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आवेदन करने पर विलंब शुल्क लागू होगा।


