जैक : 9वीं परीक्षा… 5 में से चार पेपर में पास होना जरूरी

जैक ने कक्षा 9वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को डाटा सुधार का अंतिम अवसर दिया है। छात्र 21 से 24 जनवरी तक परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपने विवरण में संशोधन का अनुरोध कर सकेंगे। शुल्क को प्रभावित करने वाले डाटा में सुधार की अनुमति नहीं होगी। संशोधन के बाद चेकलिस्ट एक सप्ताह के भीतर परिषद कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। रांची | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कहा कि पहले की तरह कक्षा 9वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित पांच अनिवार्य विषयों में होगी। प्रत्येक विषय में 40 अंक की एमसीक्यू परीक्षा और 10 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पांच में से कम से कम चार विषयों में पास होना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र 20 फरवरी से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा 28 फरवरी और दो मार्च को आयोजित की जाएगी। रांची| वर्ष 2026 की कक्षा 11 की परीक्षा भी ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने चयनित पांच मुख्य विषयों में परीक्षा देंगे। प्रत्येक विषय में 40 अंक की एमसीक्यू परीक्षा होगी, जबकि 10 अंक का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। प्रवेश पत्र 16 फरवरी 2026 से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *