जैतपुरी में एक ही रात दो घरों में चोरी हो गई

भास्कर न्यूज | दामापुर दामापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात दो घरों में चोरी हो गई। घर से दो तोला चांदी की बिछिया और कांच की चीजें चोरी हुई है। वारदात के समय परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे। अज्ञात चोरों ने दरवाजे को रस्सी से बांध दिया था, ताकि वे बाहर न निकल पाएं। पीड़ित शत्रुहन यदु ने बताया कि उनके घर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। बताया कि उसके बेटा-बहू रायपुर में मजदूरी करते हैं। इसलिए वह घर में वह अकेले सो रहे थे। घर में ताला लगाकर बरामदा में सोया था। सुबह देखा तो घर का ताला टूटा था और आलमारी अस्त-व्यस्त पड़ी हुई थी। एक बड़ा संदूक भी घर से दूर खेत में पड़ा मिला। वहीं पीड़ित शिव कुमार के घर में भी चोरों ने घुसकर आलमारी का ताला तोड़ा। हालांकि उनके घर से चोरों को कुछ भी नहीं मिला। चोरी करने वाले चोरों ने अपने बचाव के लिए अन्य कमरे के दरवाजों को बाहर से रस्सी से बांध दिया था। ताकि कोई उठे तो बाहर न आ सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *