जैन आचार्य विद्यासागर महाराज की पहली पुण्यतिथि:डोंगरगढ़ में 6 दिवसीय महोत्सव शुरू, दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने किया दर्शन

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में जैन धर्म के महान संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर 6 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चंद्रगिरि ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 6 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन के पहले दिन प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शामिल हुए। आचार्य विद्यासागर महाराज को दी श्रद्धांजलि ​​​​​​​ उपमुख्यमंत्रियों ने चंद्रगिरि तीर्थ पहुंचकर आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अरुण साव ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद आचार्यगण और मुनिगण का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि चंद्रगिरि तीर्थ केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा, शिल्पकला और गौसेवा के माध्यम से समाज हित के कार्यों का भी केंद्र है। यह स्थल छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश और विश्व में प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। आचार्य विद्यासागर जी का समाधि स्थल सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। इस महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में जैन मुनि, आचार्य और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है। बता दें कि आचार्य विद्यासागर जी के समाधि लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंद्रगिरि तीर्थ आकर उनका आशीर्वाद लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *