रांची | जैन महिला जागृति की ओर से 6 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रोमा जेन ने बताया कि कांटाटोली लालपुर स्थित ओएमजी टिंबर कैंपस में होली की ठिठौली नामक कार्यक्रम होगा। इसमें संस्था की सभी महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में होली से संबंधित खेल का आयोजन किया जाएगा। साथ ही व्यंजन की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में ड्रेस कोड सफेद या गुलाबी रखा गया है।


