जैन महिला परिषद अवंती ने वितरित किए स्वेटर व कंबल

उज्जैन | अभा दिगंबर जैन महिला परिषद अवंति की महिलाओं ने शनिवार को मदर टेरेसा आश्रम, शांतिधाम नानाखेड़ा में दिव्यांग बच्चों को भीषण ठंड से बचाव के लिए स्वेटर और कंबल का वितरण किया। प्रचार सचिव विनीता कासलीवाल ने बताया यह सेवाकार्य मैना जैन, सुनीता जैन, मोनिका सेठी के विशेष सहयोग हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष मंजूषा गंगवाल, सचिव नीतू लुहाडिया, कोषाध्यक्ष वर्षा कासलीवाल, पूर्व अध्यक्ष मधु कोठारी, मोनिका सेठी, उषा कासलीवाल सहित परिषद की पूर्व अध्यक्षगण एवं सदस्य इंदु दोशी, श्रुति बडजात्या, विनीता जैन, अर्चना जैन, श्वेता लुहाडिया आदि मौज्ूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *